दुर्ग में दिनदहाड़े कारोबारी की कार को निशाना बनाकर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध बाइक सवार भी नजर आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
.jpg)
पुलगांव थाना पुलिस के अनुसार, मुक्त नगर निवासी प्रमोद महेश्वरी 'देव एग्रो इंडस्ट्रीज' फैक्ट्री के संचालक हैं। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने घर से 4 लाख 90 हजार रुपये लेकर स्विफ्ट कार से निकले थे। रकम एक काले रंग के बैग में रखी गई थी। यह राशि उन्हें एक पार्टी को भुगतान के लिए ले जानी थी।
सुबह करीब 9 बजे प्रमोद महेश्वरी ने पोटिया रोड स्थित उत्सव शोरूम के सामने अपनी कार पार्क कर लॉक कर दी। इसके बाद वे अपनी दूसरी बाइक से नया पारा, दुर्ग स्थित अपने मित्र रितेश साहू की बारदाना दुकान चले गए।
वहां से निकलने के बाद उन्होंने इंदिरा मार्केट की एक दुकान में चाय पी। इसी दौरान उत्सव शोरूम के संचालक अमरजीत सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि कार का अगला शीशा टूटा हुआ है।
सूचना मिलने पर प्रमोद तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार में रखा नकदी से भरा बैग गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।
जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपी को कारोबारी के पास बड़ी रकम होने की पहले से जानकारी थी। इसी एंगल से भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
