विज्ञापन

छग : प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमी के सुसाइड के 2 दिन बाद प्रेमिका ने उसी पेड़ पर लगाई फां-सी.

 प्यार का खौफनाक अंत: जिस पेड़ पर लटका था प्रेमी, 2 दिन बाद प्रेमिका ने भी उसी पर दी जान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के ग्राम धाराशिव में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस पेड़ पर प्रेमी का शव मिला था, ठीक उसी पेड़ पर दो दिन बाद प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

Janjgir Champa lover suicide case same tree Pamgarh Chhattisgarh news.

एक साल से अधिक समय से था प्रेम संबंध

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विष्णुकांत पुरी (40) और लीलाबाई सूर्यवंशी (27) धाराशिव गांव में रहते थे। दोनों के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से प्रेम संबंध था। पुलिस के मुताबिक, विष्णुकांत पहले से शादीशुदा था और उसके चार बच्चे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होता था। जानकारी के अनुसार, लीलाबाई कई बार विष्णुकांत के घर गई थी, जहाँ उसकी पत्नी के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं भी हुई थीं।

20 जुलाई को दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई को लीलाबाई ने विष्णुकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वह वहाँ से फरार मिला और तब से लापता था।

इसके बाद विष्णुकांत ने लगभग 20 जुलाई को ही खेत में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। जब उसका शव मिला, तब तक वह काफी हद तक सड़-गल चुका था।

प्रेमी की मौत की खबर मिलते ही युवती ने उठाया खौफनाक कदम

23 जुलाई को जब लीलाबाई को विष्णुकांत की मौत की जानकारी मिली, तो वह उसी खेत में पहुँची। इसके बाद उसने भी कथित तौर पर उसी पेड़ की डाल पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

सूचना मिलने पर पामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके

यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें पूरा गाइड

यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla