NTA का बड़ा एक्शन: पेपर लीक मामले में 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी क्रिमिनल कार्रवाई
NEET पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बहुत बड़ा कदम उठाया है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इतना ही नहीं, इन सभी बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस भी दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार यह कदम NTA में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया है, और एजेंसी में सुधार के लिए जल्द ही और भी सख्त एक्शन लिए जाएंगे। इससे ठीक एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को भी बदला था।
पिछले 4 दिन में पेपर लीक पर सरकार के 3 बड़े बयान
पेपर लीक के मुद्दे पर पिछले 4 दिनों में सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लगातार बड़े बयान सामने आए हैं:
- 24 जुलाई (सख्त कानून का ऐलान): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक को लेकर आधी रात ढाई मिनट का वीडियो मैसेज जारी किया था। पीएम ने ऐलान किया कि पेपर लीक में सजा के प्रावधान से जुड़ा सख्त बिल संसद में लाया जाएगा।
- 21 जुलाई (पेपर लीक घोर पाप है): एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि पेपर लीक एक घोर पाप है। सरकार को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई की। अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। साथ ही राज्यों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि भविष्य में पेपर लीक को रोका जा सके।
- 23 जुलाई (फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के निर्देश): प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने और मामलों के तेजी से निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं, और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

