PM मोदी के Instagram वीडियो ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो ने महज 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा व्यूज हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने GenZ का धन्यवाद करते हुए एक और वीडियो भी साझा किया।
इस बीच CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार) फिर से बैठक होनी है। यह बैठक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित है। बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए एक बार फिर देश के युवाओं, खासकर GenZ से सीधा संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि गुरुवार को शेयर किए गए उनके वीडियो को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। उन्होंने खास तौर पर GenZ का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें मिले सकारात्मक सुझावों की वह सराहना करते हैं।
गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो ने इंस्टाग्राम पर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस वीडियो को 24 घंटे के भीतर 303 मिलियन यानी 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले। इससे पहले 300 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड Streamer IShowSpeed के नाम था। खबर लिखे जाने तक प्रधानमंत्री के इस वीडियो को 322 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका था।
24 घंटे से भी कम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार GenZ से वीडियो के जरिए संवाद किया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पहले वीडियो पर मिले रिस्पॉन्स और पॉजिटिव सुझावों के लिए युवाओं का धन्यवाद किया।
करीब 40 सेकंड का यह दूसरा वीडियो पहले वीडियो से थोड़ा अलग नजर आया। पहले वीडियो में प्रधानमंत्री का अंदाज गंभीर था, जबकि इस बार वह अधिक सहज दिखाई दिए। इस वीडियो में मोबाइल कैमरा भी पहले की तुलना में थोड़ा दूर रखा गया था। संदेश पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री ने खुद ही कैमरा बंद किया।
अगर आपको ऐसी ही वायरल, ट्रेंडिंग और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें सबसे पहले पढ़ना पसंद है, तो हमारे साथ जुड़े रहें और इस खबर को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर साझा करें।
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)