भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में तीन मासूम बच्चियों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर फैक्ट्री ले जाने तथा उनके साथ अ-नै-ति-क कृ-त्य करने के आरोप में 59 वर्षीय फिरोज मंसूरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा कॉलोनी मछली मार्केट के पास रहता है व नड्डा मुरकू की दुकान चलाता है| आरोपी ने बच्चियों को खाने का लालच देकर बुलाया और कुकृत्य को अंजाम दिया| पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट्स और बच्चियों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की और उसे जेल भेज दिया।
दुर्ग जिले में इस साल 31 जुलाई तक दुष्कर्म के 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसी अवधि में यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ से जुड़े 23 मामले भी सामने आए हैं।
छावनी थाना क्षेत्र में जुलाई के दौरान दो सगी नाबालिग बहनों के पिता ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उनकी दोनों बेटियों के साथ अनै-ति-क कृत्य किया।
पिता के अनुसार, उनकी बेटियां आरोपी के घर अक्सर खेलने जाती थीं। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ अनैतिक कृत्य किया।
कुछ दिनों तक बच्चियों के व्यवहार में बदलाव और उनके गुमसुम रहने पर परिजनों ने उनसे बातचीत की। इसी दौरान एक पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था। छावनी थाना क्षेत्र में इसी तरह का एक अन्य मामला भी सामने आया था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।इस प्रकार एक महीने के भीतर छावनी थाने में इस तरह का यह तीसरा प्रकरण सामने आया है।
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

