मुंबई की महिला बाइकर का छग में आखिरी सफर! NH-30 पर ट्रेलर की ट-क्‍कर से गई जा-न, 23 राइडर्स के साथ जा रही थी बस्तर...

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह बस्तर जा रहे बाइकर्स के दल के साथ द-र्दना-क सड़क हा-दसा हो गया। NH-30 पर मरकाटोला घाटी के पास ट्रेलर की ट-क्‍कर से मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर गंभीर रूप से घा-य-ल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृ-त्यु हो गई।

मुंबई की महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की छत्तीसगढ़ में सड़क हा-दसे में मृ-त्यु, NH-30 पर ट्रेलर की ट-क्‍कर
जानकारी के मुताबिक रायपुर से 23 राइडर्स का दल बस्तर की ओर जा रहा था। धमतरी से करीब 20 किलोमीटर दूर मरकाटोला घाटी के पास यह घटना हुई। हा-दसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद साथ चल रहे बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने रिद्धि की मदद की। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी रेफर किया गया।

धमतरी के अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रिद्धि को मृ-त घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर महापौर रामू रोहरा अस्पताल पहुंचे और महिला बाइकर्स से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। शव को मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है।

बस्तर के लिए निकला था 23 राइडर्स का दल

जानकारी के अनुसार 12 अगस्त की सुबह 23 राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर की तरफ रवाना हुआ था। इनमें से 3 लोग कार में थे, जबकि बाकी सभी बाइक से यात्रा कर रहे थे।

सभी बाइकर्स एक साथ आगे बढ़ रहे थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि 3 राइडर्स कुछ दूरी पीछे रह गए।

इसी दौरान पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास यह हा-दसा हो गया।

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने पीछे चल रही रिद्धि ठक्कर की बाइक को ट-क्‍कर मार दी। ट-क्‍कर के बाद रिद्धि सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

हा-दसे के तुरंत बाद साथ चल रहे बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने रिद्धि की मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृ-त घोषित कर दिया।

मुंबई के कांदिवली की रहने वाली थीं रिद्धि

मृतका की पहचान रिद्धि ठक्कर के रूप में हुई है। वह मुंबई वेस्ट के कांदिवली की रहने वाली थीं।बताया जा रहा है कि रिद्धि अपनी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 से रायपुर पहुंची थीं। इसके बाद वह बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर की ओर रवाना हुई थीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस हा-दसे में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने रिद्धि के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे परिजन

घटना की जानकारी मिलने के बाद रिद्धि के परिजनों के मुंबई से रायपुर पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

पोस्टमॉर्टम और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाएगा। यहां परिजन शव प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।