दुर्ग क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की अपनी प्रेमिका के घर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में घर पर शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान हुए विवाद के बाद युवक छत पर चला गया, जहां बाद में वह अचेत अवस्था में मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय सिद्धांत दान के रूप में हुई है। सोमवार रात वह अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था। उस समय घर में अंजलीना के अलावा उसकी रायगढ़ निवासी सहेली निमिषा, निमिषा का बॉयफ्रेंड गौरव और बोरसी की रहने वाली ग्रेसी भी मौजूद थीं।
बताया गया है कि रात में सभी लोग एक साथ बैठे हुए थे और शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर सिद्धांत और अंजलीना के बीच बहस हो गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नशे की हालत में सिद्धांत ने अंजलीना को अपशब्द कहे थे। इसके बाद अंजलीना ने उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद के बाद सिद्धांत नाराज होकर घर की छत पर चला गया।
कुछ समय बाद जब अंजलीना उसे देखने के लिए ऊपर पहुंची तो सिद्धांत वहां अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। उसे जगाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
CPR देकर बचाने का किया प्रयास
अंजलीना ने सिद्धांत को सामान्य स्थिति में लाने की कोशिश की। उसने CPR भी दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद घर में मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह पुलिस तक पहुंची जानकारी
घटना की सूचना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में प्रेमी और प्रेमिका के बीच विवाद की बात सामने आई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मौजूद लोगों से लिए जाएंगे बयान
घटना के समय घर में मौजूद अंजलीना, निमिषा, गौरव और ग्रेसी से पुलिस पूछताछ कर रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं ताकि रात के घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सके।
सिद्धांत किस वजह से छत पर अचेत हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)