दुर्ग और कबीरधाम जिले में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने संगठन की नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने कमल वैष्णव को दुर्ग जिला अध्यक्ष और धनुक वर्मा को कबीरधाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ शिक्षक एलबी संवर्ग और पूर्व शिक्षाकर्मी संवर्ग के हितों से जुड़े विषयों पर काम करता रहा है। शिक्षकों की मांगों और समस्याओं को लेकर संगठन समय-समय पर अपनी बात रखता रहा है।
संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन के नेतृत्व में शिक्षाकर्मी संवर्ग के संविलियन समेत शिक्षक हित से संबंधित कई मुद्दों पर संगठन ने सक्रिय भूमिका निभाई है। इसी क्रम में जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए दोनों जिलों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।
संघ के संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी संभाग दुर्ग विनोद गुप्ता की अनुशंसा तथा संबंधित जिलों के शिक्षकों की सर्वानुमति के आधार पर कमल वैष्णव, सहायक शिक्षक एलबी, दुर्ग को दुर्ग जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धनुक वर्मा, शिक्षक एलबी, बोड़ला को कबीरधाम जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षाकर्मी दौर से संगठन में सक्रिय
कमल वैष्णव और धनुक वर्मा दोनों लंबे समय से शिक्षक हित से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। शिक्षाकर्मी संवर्ग के समय से ही दोनों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और शिक्षक हित के मुद्दों को उठाने में भूमिका निभाई।
प्रदेश स्तर पर शिक्षकों से जुड़े अलग-अलग विषयों के समाधान के लिए किए गए प्रयासों के चलते संगठन में दोनों की पहचान बनी है। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, दोनों शिक्षक नेताओं के पास संगठनात्मक कार्यों का अनुभव है और वे लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।
अब जिला अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के साथ दुर्ग और कबीरधाम में शिक्षक हित से जुड़े विषयों को संगठन के स्तर पर आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई गई है।
संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगी मजबूती
संघ को उम्मीद है कि दोनों नियुक्तियों से दुर्ग और कबीरधाम जिलों में संगठन की गतिविधियां और मजबूत होंगी। शिक्षकों की मांगों, समस्याओं और लंबित मामलों के समाधान के लिए भी संगठन को जिला स्तर पर बेहतर ढंग से काम करने में मदद मिलेगी।
प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने शिक्षा, शिक्षक और संघ के हित में लगातार सक्रिय रहकर काम करने की बात कही।
संघ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
कमल वैष्णव और धनुक वर्मा की नियुक्ति पर प्रांताध्यक्ष केदार जैन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, ओम प्रकाश चौधरी, माया सिंह, प्रांतीय महासचिव ओम प्रकाश पाण्डेय, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष ताराचंद जायसवाल, प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे, कमलेश गावड़े और संभाग अध्यक्ष एवं प्रभारी संभाग दुर्ग विनोद गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई।
संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संघ की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संगठन प्रभावी रूप से काम करेगा।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)