रायगढ़ में 65 वर्षीय बुजुर्ग निकला रे%प, डबल म-र्डर का आरोपी, महिला और उसकी 10 महीने की बच्ची की ली थी जा-न!

(छग) रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की ह-त्या से जुड़े बहुचर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लंबे समय तक चली जांच के बाद पुलिस ने 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस संवेदनशील मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की निगरानी में लगातार चल रही थी।


बताया गया कि 16 जुलाई 2026 को एक महिला ने थाना लैलूंगा पहुंचकर अपनी 35 वर्षीय मौसेरी बहन के संबंध में सूचना दी। उसके अनुसार, पति की मौ-त के बाद उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी और वह अपनी 10 माह की बेटी के साथ गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में रह रही थी।

उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल मिली, जबकि उसकी 10 माह की बच्ची की मौके पर ही मौ-त हो चुकी थी। महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान थे। इलाज के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना लैलूंगा पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी भौतिक साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 230/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटनास्थल सुनसान इलाके में होने, कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने और महिला का किसी से विवाद सामने नहीं आने के कारण जांच काफी चुनौतीपूर्ण रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने गांव में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और अन्य अहम साक्ष्यों के आधार पर ग्राम कोड़ासिया निवासी 65 वर्षीय भिखारीराम नागवंशी पर पुलिस का संदेह गया। उसे पूछताछ के लिए पहले भी बुलाया गया था। उसके हाथ में चोट का निशान भी मिला था, लेकिन उसने उस समय घटना से इनकार कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जब-र-द-स्ती करने का प्रयास किया। विरोध होने पर वहां रखी ईंट से महिला के सिर और चेहरे पर कई वा-र किए, जिससे वह गंभीर रूप से घा-य-ल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दु@%&र्म किया।

पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि घटना के दौरान 10 माह की बच्ची के रोने पर उसने उसका गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी जा-न ले ली। वारदात के बाद वह खेत के रास्ते अपने ठिकाने पहुंचा और घटना के समय पहनी हुई खून से सनी धोती बदलकर छिपा दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई धोती भी बरामद कर ली है। आरोपी को म-र्डर और दुष्कर्म से जुड़े प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 66 भी जोड़ते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।