रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की रे-प, ह-त्या और सेजबहार में दूसरी महिला से मा-रपी-ट के मामले में पुलिस ने देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने 21 जुलाई को महिला के साथ दु-ष्क-र्म करने के बाद उसकी ह-त्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम में महिला की मौ-त पानी में डू-ब-ने के दौरान द-म घु-ट-ने से होने की बात सामने आई थी। बाद की जांच में हत्या से जुड़े अन्य तथ्य भी सामने आए।
इसी बीच 5 अगस्त की रात सेजबहार इलाके में एक महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। महिला अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी पीछे से पहुंचा और उसे अपशब्द कहे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसे नाली में गिरा दिया और मारपीट की।
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से निकल गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों घटनाओं में आरोपी का तरीका महिलाओं को अकेले देखकर उन्हें निशाना बनाने का था।
पुलिस के अनुसार देवेन्द्र साइकिल से अकेली महिलाओं का पीछा करता था और सुनसान स्थान मिलने पर उन पर हमला करता था। उसका पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच में सामने आया है और वह पहले महिला अपराध से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।
जांच के लिए बनाई गईं 8 से ज्यादा टीमें
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए 8 से अधिक टीमें लगाईं। टीमों ने घटनास्थल के अलावा आसपास के रास्तों में लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की।
संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों और पुराने अपराधों से जुड़े रिकॉर्ड को भी खंगाला गया। इसी प्रक्रिया के दौरान पुलिस को देवेन्द्र कुमार साहू के संबंध में अहम जानकारी मिली।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अविवाहित है और अक्सर अकेली महिलाओं पर नजर रखकर साइकिल से उनका पीछा करता था। 21 जुलाई को भी उसने महिला को अकेले जाते देखा और उसके पीछे साइकिल से पहुंचा।
महिला को पानी में गिराने के बाद हत्या का आरोप
पुलिस की पूछताछ के अनुसार आरोपी ने महिला को पकड़ने के बाद उसके साथ मा-रपी-ट की और उसे घटनास्थल के पास पानी में गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला का गला दबाया और उसके मुंह तथा नाक को पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौ-त हो गई। इसके बाद उसने मृत महिला के शव के साथ भी दु-ष्क-र्म का प्रयास किया।
आरोपी महिला का मोबाइल फोन अपने साथ ले गया और साइकिल से वहां से निकल गया। पुलिस के अनुसार सेजबहार की दूसरी घटना में भी उसने इसी तरह महिला को निशाना बनाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
2017 के पॉक्सो मामले में मिली थी 10 साल की सजा
पुलिस जांच में देवेन्द्र की पुरानी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2017 में वह दु-ष्क-र्म के एक मामले में जेल गया था और उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी।
पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में उसके व्यवहार में से-क्सु-अल साइकोपैथ प्रवृत्ति के संकेत मिलने की बात पुलिस ने कही है।
बोरियाकला की रहने वाली थी मृत महिला
मृतका बोरियाकला की रहने वाली थी और नजदीक की एक सोसाइटी में खाना बनाने का काम करती थी। 21 जुलाई की सुबह वह काम के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं पहुंची।
इसके बाद कुछ लोगों ने झाड़ियों के पीछे पानी से भरी जमीन में महिला का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले थे और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात भी सामने आई थी। मामले में पुलिस ने देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ाई है।
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी...रात के करीब 11:30 बजे थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

