बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का TMC ऑफिस में फं-दे से ल-ट-का मिला शव! सु-सा-इड नोट बरामद..

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी की संदिग्ध स्तिथि में मौ-त हो गई। रविवार, 16 अगस्त की सुबह बीरभूम जिले के एक TMC कार्यालय में उनका श-व फं-दे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सु-सा-इड नोट भी मिला है।

TMC ऑफिस में आशीष बनर्जी की मौत

आशीष बनर्जी रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 स्थित हत्तलापारा इलाके में रहते थे। उनके आवास के नजदीक ही तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय मौजूद है। इसी कार्यालय में रविवार सुबह उनका शव मिला।

पुलिस के अनुसार, कार्यालय से मिले सुसाइड नोट में आशीष बनर्जी ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आशीष बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक भी थे। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में माना जाता था।

राज्य में TMC की सरकार बनने के बाद आशीष बनर्जी ने अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वे स्कूल शिक्षा और कृषि मंत्री के पद पर भी रह चुके थे। पिछली ममता सरकार के दौरान उन्हें विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी भी मिली थी।

रामपुरहाट विधानसभा सीट से आशीष बनर्जी ने 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 में चुनाव जीतकर लगातार पांच बार विधायक बनने का रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी प्रत्याशी ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

जिला अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा:

आशीष बनर्जी ने 2 जून को TMC के बीरभूम जिला अध्यक्ष और जिला कोर कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उस समय उन्होंने कोर कमेटी के निष्क्रिय होने की बात कही थी और कहा था कि अब उसके काम करने की जरूरत नहीं रह गई है। इस्तीफे के बाद उन्होंने खुद को पार्टी के सामान्य सदस्य के तौर पर रखने की बात कही थी।