भिलाई, ओमिक्रोन ने नए साल के 2022 के पार्टी में डाला दखल , राज्य सरकार ने समारोह और भीड़ को पार्टी में शामिल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं,

 भिलाई। ओमीक्रोन ने नए साल की पार्टी में खलल डाला,  राज्य सरकार ने समारोह और भीड़ को पार्टी में शामिल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, इससे पहले 50 प्रतिशत उपस्थिति के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।





अब इस क्षमता को एक तिहाई तक कम कर दिया गया है, जिससे अब केवल 25%व्यक्तियों को ही भाग लेने की अनुमति मिलेगी।  साथ ही अगर किसी कार्यक्रम या समारोह में 200 से ज्यादा लोग मौजूद हैं तो उन्हें कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।



सरकार ने आदेश में क्या कहा...

सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन  कमलप्रीत सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि...


 छत्तीसगढ़ राज्य में धार्मिक, खेलकूद, सामाजिक और सभी प्रकार के आयोजनों के लिए कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए तथा नए फॉर्म ओमीक्रोन के रोकथाम के लिए नववर्ष की पूर्वसंध्या पर विभिन्न आयोजनों के स्थानों पर जगह के 50 प्रतिशत क्षमता तक ही व्यक्ति के भाग लेने का परमिशन दिया गया था।

                आंशिक संशोधन के माध्यम से व्यक्तियो को क्षमता के एक तिहाई तक भाग लेने की अनुमति होगी।  किसी भी प्रकार के कार्यक्रम/बैठक के आयोजन में यदि 200 से अधिक व्यक्ति उपस्थित हों तो कार्यक्रम के आयोजन के लिए संबंधित जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व लिखित स्वीकृति आवश्यक होगी।  ऊपर दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।