छ.ग. दुर्ग आशीष नगर में बीएसपी के कर्मचारी ने अपने ही गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में लगाए खुफिया कैमरे..ऑनलाइन देखता मोबाईल पर देखता था लड़कियों की गतिविधियां...

दुर्ग जिले के एक निजी बालिका छात्रावास के संचालक ने खुफिया सीसीटीवी लगाया था।  इसकी जानकारी जैसे ही वहां रहने वाली बच्चियों को लगी, हंगामा हो गया. संचालक भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी है। उसने मामले को दबाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़कियों ने मना कर दिया और सीधे थाने चली गई। पुलिस ने छात्रावास प्रबंधक फगन लाल पवार के खिलाफ धारा 354 और 66ई के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


नेवई थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर 5 निवासी फगन लाल पवार भिलाई स्टील प्लांट का कर्मचारी है। आशीष नगर में उनका एक घर भी है, जिसमें वह गर्ल्स हॉस्टल चलाते हैं। उसने गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में सर्विलांस कैमरे लगाए थे। वह अपने कार्यालय में बैठकर कमरे में रहने वाली लड़कियों की गतिविधियों को अपने मोबाइल पर देखता था। एक माह पूर्व कॉलेज के 5 छात्र उनके छात्रावास में रहने आई थी।

सोमवार को लड़कियों को शक हुआ कि उनके अपने कमरों में हिडन कैमरा लगा रखा है. जब उन्होंने कमरे के हर कोने को गौर से देखा तो सच सामने आ गया। लड़कियों ने संचालक को बहुत कुछ खरी खोटी सुनाई और कैमरे का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) मांगा।  उसके व्दारा डीवीआर नहीं देने पर बुधवार को नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

जानिए किस कारण कैमरे पर संदेह पैदा किया गया।

  तीन दिन पहले फगन लाल पवार हॉस्टल पहुंचे और बीएससी के छात्रा से पूछा कि आपके कमरे की बालकनी की लाइट क्यों जल रहती है, लड़की को आश्चर्य हुआ कि उसे कमरे के पीछे बालकनी की रोशनी के बारे में कैसे पता चला।  फिर उसने दूसरे कमरे में अपने दो अन्य दोस्तों को बताया।  जब उन्हें संदेह हुआ कि कैमरा लगाया गया होगा,तो उन्होंने पूरे कमरे की तलाशी ली और छत की फॉल सीलिंग में रोशनी की लाइट के बजाय एक कैमरा पाया गया।

पांच में से तीन कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे

 गर्ल्स हॉस्टल में कुल पांच कमरे हैं जिनमें दो नीचे और तीन ऊपर हैं।  इसके ऊपर के तीन कमरों में कैमरे लगे थे। तीन कमरों में से एक खाली था और दो में लड़कियां रहती थीं। वर्तमान में कुल 5 लड़कियां छात्रावास में रह रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा मैकेनिक को बुलाकर सभी कैमरे हटाकर डीवीआर समेत जब्त कर लिया।

आरोपित से आगे की पूछताछ जारी है

 पुलिस ने bsp कर्मचारी फग्गन लाल को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि क्या उसके पास  कोई और डीवीआर ,पुराना फुटेज कहां है।  छात्रावास तीन साल से चल रहा है, तो कैमरे कब से लगाए गए हैं?  पुलिस को डीवीआर में 11 दिन का स्टोरेज मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।  आरोपी से यह भी पूछताछ की जा रही है कि उसके कैमरे के पुराने स्टोरेज कहां है।