Bhilai ki Patrika news,छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक शर्मिंदा होने का मामला उजागर हूवा है। यहां नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
13 साल की नाबालिग गुरुवार को अपने ही इलाके के साईं मंदिर गई थी। वहां से वह प्रसाद लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में चार युवकों ने उस नाबालिक युवती का अपहरण कर लिया। उसका दो युवकों ने बारी बारी से बलात्कार किया और दो युवक पहरा दे रहे थे। यह दुष्कर्म मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
तोरवा इलाके की एक 13 साल की बच्ची ने पांचवीं तक पढ़ाई की है और अब वह युवती घर का काम करती है। गुरुवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे उसने अपने परिजनों को बताकर इलाके के ही कुछ दूरी पर स्थित साईं मंदिर गई थी।
वह प्रसाद लेकर मंदिर से घर ही लौट रही थी कि चार युवकों ने उसे जबरन रोका। इसका विरोध करने पर लडको ने मुंह को जमकर दबा दिया। फिर वह उसे पकड़कर मैदान खेत के किनारे एक सुनसान जगह पर पैदल ले गए। इस दौरान दो युवक पहरे पर थे और दो लडको ने उसके साथ बलात्कार किया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज -
घटना के बाद आरोपित युवक फरार हो गए थे। उधर लड़की के घर न आने से परिजन परेशान होने पर उसके पिता और परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उन्होंने बच्ची को आते देखा। नाबालिक लड़की ने अपने साथ हुए बलात्कार की पूरी घटना अपने परिवार वालो को दी। पूरी जानकारी होने के बाद परिवार के लोग उसे थाने ले गए।
गैंगरेप की खबर सुनते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करना चालू कर दिया ।पुलिस ने लड़की से पूछताछ की, नाबालिक लड़की ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। नाबालिक युवती लडको को जानती थी। इसलिए पुलिस को आरोपी युवकों तक पहुंचने में देरी नहीं लगी।
रात में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी और उनके घरों पर नजर रखने लगी। पुलिस ने आरोपित लडको को गिरफ्तार कर लिया है।
Bhilai ki Patrika news -
पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों के नाम
1-सूरज यादव (20 साल) निवासी महमंद थाना तोरवा
2-महेश पासी (19 साल) निवासी महमंद, थाना तोरवा
3- सूरज सूर्यवंशी (21 साल) निवासी महमंद थाना तोरवा
4- दीपक निषाद (27 साल) निवासी महमंद थाना तोरवा
