एक 14 साल के युवक ने Online pubg game खेल खेलकर अपना मानसिक संतुलन खो कर अपने पूरे परिवार को गोली मार कर मौत के घाट उतारा..bhilai ki Patrika news

 Bhilai ki Patrika news, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी में, 14 वर्ष के युवक ने ऑनलाइन गेम पबजी के "प्रभाव में"इतना डूब गया की अपनी मां और दो नाबालिग बहनों साथ अपने पूरे परिवार की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पिछले हफ्ते पाकिस्तान के लाहौर कहना इलाके में 45 वर्ष के स्वास्थ्य कार्यकर्ता नाहिद मुबारक अपने 22 वर्ष के बेटे तैमूर और 17 और 11 वर्ष की 2 बेटियों के साथ मृत पाए गए थे।

वहां की पुलिस ने अपने बयान में कहा कि महिला का किशोर बेटा हत्यारा निकला और अब वह अपने पूरे परिवार में अकेला ही बचा है। 

पुलिस ने आगे कहा, 'पबजी online game (PlayerUnogn's Battlegrounds) के आदी लड़के ने स्वीकार किया है कि उसने पबजी online game ज्यादा समय तक खेल खेल कर अपना मानसिक संतुलन (मनोवैज्ञानिक समस्याएं) हो गई है,जिससे प्रभावित होकर मुझसे खेल के नशे में अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या हो गई है।

नींद में ही मां और तीन भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या।

  पुलिस ने कहा कि नाहिद तलाकशुदा थी। और हरदम वो युवक को उसकी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान न देने और अपना ज्यादातर समय पबजी ऑनलाइन गेम खेलते रहने के कारण उसे डटती रहती थी।

पुलिस ने कहा, "नाहिद ने घटना वाले दिन भी इसी बात पर युवक को डांटा था।" उसके बाद में युवक ने अपनी मां की पिस्तौल को कोठरी से बाहर निकाला और नींद में ही उसे और उसके तीन अन्य भाई-बहनों को गोली मार दी।

युवक ने बोला कि उसे नहीं पता कि उसके परिवार को कैसे मारा गया।

  बयान में कहा गया है कि युवक ने दूसरे दिन की सुबह अलार्म बजाया और पड़ोसियों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। उस वक्त युवक ने पुलिस को बोला कि वह घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर था और उसे नहीं पता कि उसके परिवार वालो की हत्या कैसे हो गई।

पुलिस ने बताया कि नाहिद ने लाइसेंसी पिस्टल अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपने पास रखी थी। वहीं पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने अपना हथियार नाले में फेंक दिया था, जहां से अभी तक यह बरामद नहीं हुआ है।