Bhilai ki Patrika news, भिलाई के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। भिलाई के लोगों का जिस दिन का इंतजार था, जिनका घर बीएसपी की जमीन पर है। जिन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से उन्हें सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिलने जा रहा है।
भूपेश खुद आश्वस्त हैं, इस टैग लाइन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने फिर साबित किया है। क्योंकि उनकी पहल से आज bsp की 160 एकड़ से ज्याद जमीन भिलाई निगम को ट्रांसफर करने जा रही है। इस संबंध में आज एक बड़ा फैसला लिया गया। इसके लिए छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को विशेष धन्यवाद।
Bhilai ki Patrika news
यह बोल भिलाई के विधायक और पूर्व महापौर देवेंद्र यादव के है। विधायक देवेंद्र यादव ने आज फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जी का शुक्रिया अदा किया है। विधायक देवेंद्र यादव ने बोला कि बीएसपी की जमीन के हस्तांतरण के लिए उन्होंने काफी कोशिश प्रयत्न किए है कई दौर की अहम बैठके की है।
उन्होंने bsp सेल प्रकोष्ठ के अधिकारियों के साथ चर्चा करने और एक समझौते पर पहुंचने की पूरी कोशिश की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी ने भी बहुत प्रयत्न किया। जिसके चलते आज यह जमीन हस्तानान्तरण की प्रक्रिया होने जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि इससे खुर्सीपार और छावनी के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत, मोर जमीन मोर मकान योजना के अंतर्गत अपना पक्का घर बना सकेंगे। कई सालो से bsp की जमीन पर बसे लोगों को पट्टा भी मिलेगa। भूपेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है और पहल की शुरुवात कर दी है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि भूमि हस्तांतरण के बाद खुर्सीपार और छावनी के लोगों को भी बिजली बिल योजना का आधा लाभ मिलेगा।
Bhilai news -
Bsp के पास छावनी में 33 एकड़ और खुर्सीपार में 136 एकड़ जमीन थी, जिसे भिलाई निगम को हस्तांतरित किया जाना है। यह एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है। इसका सीधा फायदा भिलाई की 1 लाख से ज्यादा आबादी को होगा। हम फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और भिलाई के मेयर नीरज पाल और जिला प्रशासन को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।
