छत्तीसगढ़ राज्य के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई ,नोएडा में शिकायत दर्ज कि गई

छत्तीसगढ़ राज्य के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सीएम बघेल के खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज कि गई है। कोविड -19 गैर-अनुपालन का मामला है। नोएडा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



गौरतलब है कि भूपेश बघेल रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के साथ घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करने नोएडा पहुंचे थे। इस दौरान कोविड -19 प्रोटोकॉल और चुनाव आयोग के महत्वपूर्ण नियमों का बहुत ज्यादा उल्लंघन हुआ। इसलिए नोएडा पुलिस ने नोएडा के सेक्टर-113 थाने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।