प्रेमिका अपने प्रेमी के पास 50 हजार रुपए लेकर होटल पहुंची। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ होटल के एक कमरे में बलात्कार किया और फिर उससे शादी करने से इनकार

 दुर्ग जिले में रेप और धोखाधड़ी की एक बड़ी घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी का वादा किया और शादी में खर्च करने के लिए 50 हजार रुपये लेकर होटल आने को कहा। प्रेमिका अपने प्रेमी के पास 50 हजार रुपए लेकर होटल पहुंची। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ होटल के एक कमरे में बलात्कार किया और फिर उससे शादी करने से इनकार कर दिया।



प्रेमिका ने जब शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो प्रेमी लड़की से 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। लड़की किसी तरह घर लौटी और परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


दुर्ग जिले के भिलाई छावनी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक कैंप-2 निवासी शुभम चौधरी का उसके साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 11 जनवरी को शादी का वादा करने के बाद शुभम ने लड़की को एक कुम्हारी के होटल में बुलाया। शुभम के मुताबिक, लड़की 50 हजार रुपये लेकर घर से निकली थी।

वह शुभम के बताए स्थान पर पहुंच गई। वहां आरोपी प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उससे 30 हजार रुपये लेकर मौके से फरार(निकल) हो गया। किशोरी किसी तरह छावनी थाना क्षेत्र स्थित अपने घर पहुंची। उसने अपने परिवार वालो को पूरी कहानी बताई। इस संबंध में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था।


पास्को एक्ट का मामला शिकायत भी दर्ज की गई

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने छावनी पुलिस से शिकायत की थी कि उसका आरोपी शुभम चौधरी के साथ करीब पांच साल पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी के साथ जब उसकी जान पहचान हुई थी तब वो नाबालिक थी। इस दौरान आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।