भिलाई। दुर्ग जिले में ओमिक्रोन के वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने दुर्ग-भिलाई में तीन ओमिक्रोन मरीज मिलने की पुष्टि की है। वर्तमान में तीनों मरीजों की हालत ठीक हैं।
इनका सैंपल एक जनवरी को भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट अभी आज आई है। अच्छी खबर यह है कि तीनों मरीज ठीक हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि तीनों में से सिर्फ एक की ही ट्रैवल हिस्ट्री है। जबकि दो स्थानीय हैं। जो की कहीं नहीं गए हैं।
प्रशासन के अनुसार दुर्ग के कटुलबोड़, भिलाई के कुबेर एन्क्लेव और सेक्टर-8 के रहने वाले एक आदमी में ओमिक्रोन वैरिएंट वायरस मिला है। इनमें से सिर्फ एक जयपुर से वापस आया था। जबकि दो मरीज कहीं नहीं गए थे।
फिलहाल यह सिर्फ एक जनवरी की जांच रिपोर्ट है। उस दिन कोरोना के 24 केस थे। इन 24 नमूनों में से कुछ को ही ओमिक्रॉन के टेस्टिंग के लिए भेजा गया था। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इतना ही नहीं 19 दिन की रिपोर्ट भी अभी बाकी है। ऐसे में दुर्ग-भिलाई में ओमाइक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, दोनों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
दुर्ग जिले में आज क्या है कोविड अपडेट, यह भी जानिए दुर्ग जिले में आज कोरोना बेकाबू है। इस सीजन में पहली बार महज 24 घंटे में 1,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों की इस बढ़ते अकड़ो ने प्रशासन के बीच चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी के पहले दिन से आज तक मरीजों की संख्या में इजाफा ही हुआ है। पॉजिटिविटी दर भी बढ़ा है।
आज रिकवरी रेट कल से काफी अच्छा रहा है। कल से 100 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। लेकिन मरीजों की बढ़ते अकाड़े और कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या ने हड़कंप मचा दिया है।
पिछले 6 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। यही चिंता की बात है। जबकि राहत की बात यह है कि 6 दिन में 5,000 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
6 दिनों में 10 मौतें... बढ़ रही हैं संख्या, चिंताजनक है।
16 जनवरी को 2277 लोगों से सैंपल लिए, जिनमें से 522 कोरोना से संक्रमित हो गए, जबकि 686 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1 की मौत हो गई थी।
15 जनवरी को 3955 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 630 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, राहत की बात यह रही कि 677 लोग कल ठीक हो गए। 1 की मौत हो गई।
18 जनवरी - 4118 लोगों ने सैंपल लिए। 721 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 723 ठीक हो गए। जबकि 1 की मौत हो गई।
19 जनवरी, 3492 को कोरोना टेस्ट किया गया था। इनमें से 779 ने सकारात्मक परीक्षण किया, 611 ठीक हो गए और 3 की मौत हो गई।
20 जनवरी 3746 लोगों का कोरोना टेस्ट।
इनमें से 1040 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 723 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं।
आज का कोरोना अपडेट क्या है
सेंपल- 3746
संक्रमित 1040
रिकवरी 723
मौत 2
दुर्ग में जनवरी के 17 दिन में कोविड 19 के संख्याओं पर एक नजर
1 जनवरी 24
2 जनवरी 33
3 जनवरी 38
4 जनवरी 90
5 जनवरी 196
6 जनवरी 293
7 जनवरी 290
8 जनवरी 463
9 जनवरी 261
10 जनवरी 457
11 जनवरी 922
12 जनवरी 800
13 जनवरी 697
14 जनवरी 813
15 जनवरी 630
16 जनवरी 522
17 जनवरी 759
18 जनवरी 721
19 जनवरी- 779
20 जनवरी 1040
