Bhilai ki Patrika news, प्रदेश के पूर्व मंत्री का अपमान करने वाले शब्दों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में bjp के पूर्व विधायक एक दुकानदार को खुलेआम धमकाते और गाली देते, कोसते नजर आ रहे हैं।
कोरिया जिले के चरचा रेलवे स्टेशन के सामने का पूरा मसला है। भाजपा शासन के दौरान पूर्व मंत्री रहे भईया लाल रजवाड़े पुलिस की मौजूदगी में एक दुकानदार को खुलेआम गालियां और अपशब्द बोले नजर आ रहे हैं।
असल में मामला होटल में उधारी से खाना खाने से जुड़ा है। शुक्रवार की शाम कोरिया जिले के कुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में कुछ लड़के खाना खाने पहुंचे। उसने होटल के कर्मचारियों से कहा कि हमें खाना खिलाएं और बाद में पैसे ले लें।
Bhilai news -
इस बात पर होटल के संचालक ने उससे पुराना पैसा देने को कहा, उसके बाद ही मैं और सामग्री दूंगा। यहीं से वाद विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि होटल के संचालक ने मौके पर ही पुलिस को बुला लिया। पुलिस की एक टीम भी होटल मौके पर तुरंत पहुंच गई।
संचालक का आरोप है कि युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। और यहां के युवकों का कहना है कि संचालक ने उनके साथ गाली-गलौज की।
जानकारी मिली है कि लडको ने पहले ही होटल संचालक से पूर्व मंत्री से फोन पर बात कराने का प्रयास किया था। लेकिन होटल के संचालक ने फोन पर बात नही की।
तब युवकों ने पूर्व मंत्री रजवाड़े जी को पुलिस के आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो पूर्व मंत्री भईया लाल रजवाड़े जी भी मौके पर पहुंच गए।
घटना का वीडियो जो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उस वीडियो में पूर्व मंत्री होटल संचालक को यह कहते नजर आ रहे है कि, ""सेल तुम लोग बाहर से आकर यहां गुंडा गर्दी करते हो ""
Bhilai ki Patrika news
इस बात पर दुकानदार राजवाड़े से कहता हुआ दिख रहा है कि यह सब बात आपके मुंह से अच्छा नहीं लगता है।। यह सुनकर पूर्व मंत्री राजवाड़े कहते हैं, ,,क्या अच्छा नहीं लगता?
फिर संचालक कहता है कि मैं चुप रहूँगा क्या अगर ये उधारी ले ले तो पूर्व मंत्री कहते हैं कि जो सम्मान दिया है उसे छोड़,तुम जो मान सम्मान दिए हो बाहर से आकर दिए हो, ठीक है।
मैं तुमसे कह रहा हूं, धीरे बोलो, चुप रहो। मैं तुम्हारी दुकान हटा दूं। मैं तुम्हारी दुकान हटवा दूंगा, तुम्हें भी हटवा दूंगा, इस सब के बीच पूर्व मंत्री बार-बार गाली गलौच करते रहे।
साथ ही पूर्व मंत्री यह बोलते दिखाई दे रहे है कि तुम को कोई काम नही आयेगा। पुलिस प्रशासन भी काम नहीं करेगा,,, मैं तुमको जाने के लिए कह रहा हूं, कि तुम यहां से फुट जाओ,, नही तो मैं तुमको फुटवा दूंगा,,,"""" ।
अब पूर्व मंत्री ने कहा है कि वह होटल संचालक, जमीन की दलाली करता है, गुंडागर्दी करता है,,और उसने होटल जमीन पर। कब्जा कर बनाई है।
उसने मेरे भतीजों को भी गालियां दीं। इसलिए मैं शुक्रवार को उसे डांटने गया था। पूर्व मंत्री भाजपा सरकार में श्रम मंत्री थे। 2018 के चुनाव में भाजपा ने उन्हें बैकुंठपुर से टिकट दिया था लेकिन वह चुनाव कांग्रेस की अधिका सिंहदेव से हार गए थे।
चरचा थाने के टीआई अनिल साहू ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया है। हमारे पास वीडियो भी आया है। जांच के बाद जो गलत पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
