सोने के रेट मे थोड़ी गिरावट, लेकिन चांदी में 893 रुपये की गिरावट, आने वाले दिनों में और गिर सकती है कीमत....bhilai ki Patrika news,

Bhilai ki Patrika news, इस हफ्ते सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि इस हफ्ते चांदी में भी तेजी से गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 15 रुपये टूटकर शनिवार को 51,638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।



वहीं चांदी इस हफ्ते 800 रुपये से ज्यादा गिर चुकी है।

 इस सप्ताह की शुरुआत में यह 67,782 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो शनिवार को 66,889 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 893 रुपये की कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट

जहां तक ​​अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात है तो यहां भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 12 डाॅलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 1924 प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 24 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।


क्यों गिर रहा है सोना?

जानकारों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होने के बाद सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है. रूस के पास भी सोने का बहुत बड़ा भंडार है और वह उसे वैश्विक बाजार में बेचना चाहता है। अगर यह सोना बाजार में प्रवेश करता है तो इसकी आपूर्ति बढ़ेगी और कीमतों में तेजी से गिरावट आ सकती है। हालांकि जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।


मिस्ड कॉल से जानें सोने की कीमत

आप आसानी से अपने घर से सोने और चांदी के मूल्य का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस कॉल करनी होगी और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा। यहां आप नवीनतम दरों की जांच कर सकते हैं।