भिलाई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य राकेश पांडेय जी ने पावर हाउस फल मंडी के पीछे सूर्य नगर में लगी आग का जायजा लिया, व घटनास्थल का दौरा कर कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। भीषण घटना हुई हैं ।सैकड़ों परिवार घंटों मे बेघर हो गए।
राकेश पांडेय जी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ समय पहले क्षेत्र के निवासियों को ऐरिया खाली करने का नोटिस दिया गया था, जिसके बाद इस तरह की घटना का होना एक साजिश की तरफ इशारा कर रही है ।
राकेश पांडे जी ने आगे कहा कि घटना में बेघर लोगों के लिए उनके और भाजपा भिलाई जिले द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं और उन्होंने यह भी बताया कि राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे जी ने दिल्ली से फोन के माध्यम से दुर्ग के कलेक्टर से भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया है व घटना की विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
सूर्या नगर के लोगों के जान-माल के नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जा रहा है।यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिस पर मैं अपना दुख और संवेदना व्यक्त करता हूं और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करता हूं।
गौरतलब है कि आज पावर हाउस, सब्जी मंडी के पास, एसबीएस अस्पताल के पीछे की बस्ती में आगजनी की बड़ी घटना हो गई है। जिसमे करीब 60 से 70 घर पूरी तरह जलकर खाक होने की जानकारी मिल रही है। बस्ती में कई घरों के सिलेंडर फटने के कारण आग बस्ती के और भी घरों को अपने चपेट में लेते गया। जिसके कारण एक दूसरे से लगे घरों के सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए है और आग की लपटो को कई किलो मीटर दूर से भी देखा जा सकता था।
छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक लगभग 10-15 सिलेंडर फटने की जानकारी मिली है।
आग कैसे लगी है इसकी आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं हुई है फिलहाल बचाव व राहत कार्य जारी है।

