Bhilai ki Patrika news, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं. दरअसल, NIA की मुंबई ब्रांच को एक ईमेल मिला है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की जानकारी दी गई है. ईमेल एनआईए को भेज दिया गया है।
मेल में यह भी दावा किया गया है कि 20 किलो आरडीएक्स के साथ स्लीपर सेल के जरिए पीएम को मारने की साजिश रची गई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी समूहों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए 20 स्लीपर सेल बनाए हैं।
मेल में दावा किया गया कि आरडीएक्स आसानी से मिल गया और 20 किलो आरडीएक्स मुहैया कराया गया है। मेल का यह भी दावा है कि 20 करोड़ लोग मारे जायेंगे।
यह मेल कितना सच है कहां से भेजा गया है अब उसकी जांच एजेंसियां कर रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की जानकारी मिलने के बाद किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
मालूम हो कि 19 फरवरी को दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से IED मिलने के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी।

