ज्ञात हो की भिलाई जिला भाजयुमो आदरणीय राकेश पांडेय जी के मार्गदर्शन में सतत रूप से समाज हित एवं राष्ट्र हित में कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में स्मृति नगर भिलाई के क्षेत्र के विषय में अवगत करावाना चाहती है कि स्मृति नगर चौकी का जो क्षेत्र है वह एक बहुत बड़ा क्षेत्र है जिसके अंतर्गत बहुत से महाविद्यालय, स्कूल, एवं सैकड़ों शिक्षण संस्थान आते है।
इस एक क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के अनेकों ज़िले से आये हुए विद्यार्थी पढ़ाई करते है एवं किराये से रेहते है, यह पूरे भिलाई मे शिक्षा एवं अन्य सभी दृष्टिकोण से भी एक आबादी बाहुल्य क्षेत्र है।
दिल्ली में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर कांग्रेस करेगी तलाश....आगे पढ़े।
किंतु इस क्षेत्र में संचालित व्यापार की दृष्टि से चलने वाले किराए के मकान संचालक द्वारा थाने में कोई सूचनार्थ किरायेदार के साथ समझौता अनुबंध सहित थाने में नहीं दिया जाता जिससे भविष्य में किसी प्रकार के अपराधिक सरक्षण का विषय सामने आ सकता है।
भविष्य में शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के बाद कई छात्र किराया के मकान में रहते है जिनकी सभी जानकारी थाने में विस्तार पूर्वक सूचीबद्ध हो जिससे कीर्यादार और मकान मालिक दोनो को लाभ हो।
इस विषय को लेकर आज सुपेला थाना प्रभारी को भाजयुमो जिला अध्यक्ष जी के संज्ञान में लेकर जिला महामंत्री लोकेश पांडे जी के उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल जी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया एवं प्रतिलिपि प्रेषित कर पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के संज्ञान में लाया गया।


