Review: फुल इंटरटेरिमेंट,पैसा वसूल|कार्तिक और कियारा की फिल्म भूल भुलैया 2 (bhul bhulaiya 2) हो सकती है साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म,bhilai ki Patrika news,

फिल्म का नाम : भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)

Film ke निर्देशक : (Anees Bazmee)

Film ke कलाकार : कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan),तबू (Tabu), कियारा आडवाणी (KiaraAdvani), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), संजय मिश्रा (sanjay mishra)

Bhul bhulaiya 2 Film की रेटिंग : 4.5/5


'भूल भुलैया 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गौरतलब है कि कुछ फैंस को शक था कि अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन अक्षय के लेवल का एन्जॉय नहीं करा पाएंगे, तो आपको बता दें कि ये पूरी तरह से गलत साबित हुआ है।  फिल्म में कार्तिक ने बेहतरीन काम किया है।

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस डरावनी कॉमेडी फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में राजपाल यादव, संजय मिश्रा, राजेश शर्मा, मिलिंद गुनाजी और अमर उपाध्याय भी हैं।

कहानी भूल भुलैया 2 फिल्म की -

फिल्म की कहानी कार्तिक और कियारा की पहली मुलाकात से शुरू होती है। दोनों की पहाड़ों में एक दूसरे से मुलाकात होती हैं। कियारा जहां मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर अपने घर लौट रही होती हैं,वहीं कार्तिक उस जगह घूमने गए होते हैं। इसी बीच कार्तिक को पता चलता है कि कियारा के घरवाले उसकी जबरन शादी कर रहे हैं किसी से। लेकिन कियारा को शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं होती है। कियारा राजस्थान के एक राजपूत परिवार से आती हैं और उनके पिता बहुत सख्त हैं। अपने पिता के डर के कारण वह शादी के लिए राजी हो जाती है। इसी सिलसिले में कहानी आगे बढ़ती है और कहानी एक के बाद एक मोड़ लेती जाती है।

भूल भुलैया 2 में एक्टिंग सभी कलाकारों की

यह फुल एंटरटेरीमेंट पैसे वसूल डरावनी कॉमेडी फिल्म है। कार्तिक आर्यन ने अपने रोल को बखूबी निभाया है।  कार्तिक की film मे कॉमिक टाइमिंग बहुत बढ़िया है।  कार्तिक के बाद तब्बू और राज्यपाल यादव ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता। कियारा ने भी अच्छी एक्टिंग की है और फिल्म में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  बाकी कलाकारों ने भी अपने काम के साथ एक्टिंग में फुल एंजॉय  किया है।

Bhul bhulaiya 2 फिल्म का डायरेक्शन

फिल्म bhul bhulaiya 2 की कहानी (story) और निर्देशन शानदार है। फिल्म में कुछ भी गलती नहीं है।  आप इस फिल्म को अपने परिवार के साथ जरूर देखें।


फिल्म की वेब स्टोरी देखने के लिए यह क्लिक करे.

Review: फुल इंटरटेरिमेंट,पैसा वसूल|कार्तिक और कियारा की फिल्म भूल भुलैया 2 (bhul bhulaiya 2) हो सकती है साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म,bhilai ki Patrika news,



https://web-stories.bhilaikipatrika.com/-bhul-bhulaiya-2/