भाजपा की राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय जी के मार्गदर्शन और छ. ग. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बड़े भईया श्री राकेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में 20/07/2022 को रिसाली निवास पर आज भिलाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों की समस्याओं के ऊपर चिंतन मनन कर समस्याओं के निवारण के लिए विचार विमर्श किया गया।
गौरतलब है कि वैशाली नगर विधानसभा में अधिकांश क्षेत्र श्रमिक वर्ग के लोगो का निवास होता है जिन्हे बारिश के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें स्वस्थ सबंधित सलाह लाभ देने के लिए भाजपा की राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय दीदी जी के मार्गदर्शन और भाजपा छ.ग. प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बड़े भईया श्री राकेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में आने वाले दिनों में 2 दिवसी स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जाएगा जो की पूर्ण रूप से निशुल्क होगा। इस स्वास्थ्य कैम्प में एम्स हॉस्पिटल के स्वास्थ्य के मुख्य चिकित्सा विशेषज्ञ तथा दुर्ग भिलाई के स्वास्थ्य के छेत्र के मुख्य विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
जिनके द्वारा सभी प्रकार के स्वास्थ्य सबंधित समस्यो का निवारण (उपचार) किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य कैम्प का ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ मिल सके इसलिए भाजपा नेता श्री राकेश पाण्डेय जी के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा के हर एक वार्ड में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को वार्ड के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया जिनके द्वारा हर वार्ड के वाशियो को इस आयोजन की ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुचाई जा सके।


