Bhilai ki Patrika, देश प्रगति के रास्ते पर चल रहा है पर आज भी हमारे देश मे कई जगहो पर अंधविश्वास अपने चरम सीमा पर है और ऐसे ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अंधविश्वास के चलते आज भी लोग अचंभित करने वाली घटनाएं करते हैं।
अंधविश्वास की एक ऐसी ही घटना राजस्थान मे देखने को मिली है। इस घटना में 15 साल की एक लड़की ने अपनी 9 साल की बहन का कथित तौर पर तलवार से सिर काट दिया।
मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। लड़की के घर पर बहुत दिनों से दशा माता का पर्चा चल रहा था। इस वजह से उनके घर में काफी दिनों से पूजा-अर्चना चल रही थी। हादसा सोमवार को इसी पूजा के दौरान हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपी 15 वर्षीय लड़की दो दिनों से 'असामान्य' व्यवहार कर रही थी वह और उसका पूरा परिवार दशा माता की पूजा अर्चना कर रहा था और उन सभी ने अपने कमरे में एक मूर्ति भी स्थापित कर रखी थी.
चितरी थाने के एसएचओ गोविंद सिंह ने कहा, 'सोमवार तड़के लगभग 3 बजे लड़की अपने माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में गुस्सा हो गई और तलवार उठा ली. परिजन घबरा गए और भाग गए।

