चींटी पालने के शौक ने शख्श को थाने का मुँह दिखा दिया,रायपुर का अजीबोग़रीब मामला....

BHILAI ki Patrika, हर इंसान के अपने शौक होते है पर कभी कभी उनके शौक दूसरे लोगों के लिये परेशान का कारण बन जाते है जिससे शौकीन व्यक्ति को कभी कभी पुलिस स्टेशन का भी मुंह देखना पड़ जाता हैं।यह मामला छतीसगढ की राजधानी रायपुर का है जहाँ चोरी, डकैती और हत्या जैसे कई मामलों की शिकायतें थाने में आती रहती हैं।

 लेकिन आज रायपुर शहर के सिविल लाइन थाने में अनोखा मामला दर्ज किया गया है, जिसमें थाने में चींटी के पालने की शिकायत आई है. पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कह रही है।


राजातालाब क्षेत्र के रहने वाले जुम्मन खान को चीटियां का बहुत शौक हैं । जानकारी के मुताबिक उन्होंने चीटियों को पालने के लिए अपने घर के पास सीमेंट का शेड तैयार किया है।

 

 इसमें प्रतिदिन चीनी डालते  है, जिससे सैकड़ों चींटियां झुंड में आ जाती हैं। चींटियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि अब आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है।



वहीं, चींटियों से परेशान पड़ोसी जाहिदा बेगम ने जुम्मन खान को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद उसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. सिविल लाइन थाने के टीआई सत्यप्रकाश ने कहा कि जुम्मन खान का मानना ​​है।


चींटी को चीनी खिलाने से पाप दूर होते हैं, इसी को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जाएगी. जुम्मन खान को सलाह दी जाएगी कि अगर वह अनुपालन नहीं करते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।