भिलाई के कैलाश नगर मे एक घर से मिला बेबी कोबरा सांप टीम ने किया रेस्क्यू, बेबी कोबरा सांप का किया गया रेस्क्यू।

BHILAI ki Patrika, बारिश के महीने मे सांपो का निकलना आम बात होती हैं पर अगर सांप जहरीला हो व किसी के घर पर मिल जाये तो लोगो की हवा गुम हो जायेंगी। ऐसे ही एक मामला अपने भिलाई के कैलाश नगर मे मिला है।


 जहां एक ब्लैक इंडियन बेबी कोबरा के किसी घर मे होने की जानकारी मिली हैं।कल रात्रि कैलाश नगर कुरूद रहवासी सुरेंद्र जवादे के घर पर यह सांप मिला था।

 

उसने तुरंत ही सूचना दी। सूचना प्राप्त होने के बाद नोवा नेचर स्नैक कैचर की टीम ने तत्परता दिखाते हुये प्राप्त पते पर पहुंच कर सांप का रेस्क्यू किया। टीम के प्रवीण दोनोडो ने बताया कि सूचना पाकर वह और उनके टीम के सहयोगी विशाल प्रजापति व राजेश महादेव के साथ मिलकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।

 

पकड़ा गया सांप अभी बच्चा है पर बहुत ही जहरीला भी है। जो भारत मे नाग व डोमी नाम से जाना जाता है।जिसके काटने से व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।इसलिये अपने आस पास सफाई रखे व लकड़ी ,ईंट के ढेर का जमाव न होने दे। सांप निकलने पर घबराये नही और तुरंत ही स्नैक कैचर टीम को सूचित करे।