Bhilai ki Patrika, आजकल लोग इंसानियत इतनी भूल चुके है कि उन्हे ये भी नही पता खि इंसान और जानवर के साथ कैसे पेश आना चाहिये।मध्य प्रदेश के खरगोन में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. अनाज के बोरे चोरी करने के शक में 4 लोगों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की।
उन्होंने पहले युवक के कपड़े उतारे और फिर लाठी और डंडों से पीटा। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी ने उसके बेटे को मुस्लिम समझकर पीटा। यहां तक कि उन्होंने धर्म जानने के लिए उनके बेटे का अंडरवियर भी उतार दी। वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
इस मामले में एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि निर्मम पिटाई का यह मामला 2 अगस्त का है, लेकिन इसका वीडियो उनहे कुछ दिन बाद मिला।वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने धर्म के आधार पर पिटाई से इनकार किया है।
मामला निमरानी औद्योगिक क्षेत्र की नर्मदा फूड कंपनी का है। जहां कंपनी के 4 कर्मचारियों ने गेहूं के बोरे चोरी करने के शक में बैंड वादक आदित्य को रॉड और डंडों से पीटा। पीड़िता की मां भगवती रोकड़े कहती हैं- मेरा बेटा खलघाट में ढोल बजाने गया था।
रात को घर लौटने उसने जल्दी आने का शॉर्टकट अपनाया। वहां पहले से ही लड़ाई चल रही थी। तब तक कुछ लोगों ने मेरे बेटे को घेर लिया। भागने के प्रयास में वह नाले में गिर गया।
आरोपी चिल्ला रहे थे कि चोर आया-चोर आया। उन्होंने गालियां बकते हुए बेटे को नाले से बाहर निकाला।
पीड़ित चिल्लाता रहा मैं हिंदू हूं- मैं हिंदू हूं
पीड़ित की मां भगवती ने कहा- आरोपितो ने पहले मेरे बेटे को मारा और फिर उसके कपड़े उतार दिए. वे उसे डंडों और लाठी से पीट रहे थे। वे लोग कह रहे थे कि मुसलमान है, मुसलमान है।
यहां तक कि उन्होंने धर्म जानने के लिए बेटे की अंडरवियर भी उतार दी। मेरा बेटा चिल्ला रहा था और कह रहा था कि मैं हिंदू हूं.. मैं हिंदू हूं। मेरे पिता का नाम संजय है। मेरे पिता विकलांग हैं। मेरे भाई हैं, मेरे माता-पिता भी हैं। मैं हिंदू हूं. वहीं कुछ लोग कह रहे थे कि उसे मार डालो, आग में जिंदा जला दो, गोली मार दो। भगवती कहती हैं कि गश्त पर आई पुलिस के सामने भी वे मेरे बेटे को पीट रहे थे।
धर्म के आधार पर पिटाई नहीं : एसपी
एसपी सिंह ने बताया कि इस मामले में रितेश शर्मा, रामविलास चौधरी, बबलू दडवे और चेतन पाटिल समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनके खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।
इस मामले में कोई हिंदू-मुस्लिम फैक्टर नहीं है। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी राजिंदर बघेल ने मामले की जानकारी नहीं दी, उनकी लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है. साथ ही महेश्वर के एसडीओ मनोहर सिंह गवली को चौकी प्रभारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.

