भिलाई की युवती की ट्रेन से गिरकर मौत : इंटरव्यू देकर बिलासपुर से वापस घर लौट रही थी...

Bhilai ki Patrika news, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा में देर रात ट्रेन से गिरकर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवती बिलासपुर से भिलाई स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे पटरी पर गिर गई और दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ दोनों मौके पर पहुंचे लेकिन सीमा विवाद में उलझ गए। बाद में भाटापारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।


 

जानकारी के अनुसार भिलाई के सेक्टर-4 निवासी मोनिक कुजूर (31) सोमवार को साक्षात्कार के लिए बिलासपुर गयी थी। शाम करीब छह बजे वह ट्रेन से घर लौट रही थी। इसी बीच रात करीब आठ बजे वह निपनिया स्टेशन से पहले ददोरी-निपनिया के बीच ट्रेन से गिर गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।

 


जीआरपी की सूचना पर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि भाटापारा पुलिस पहुंची लेकिन मामला जीआरपी से सीमा विवाद में उलझ गया. इस बीच करीब 2 घंटे तक शव ट्रैक पर पड़ा रहा। हालांकि पुलिस किसी तरह के विवाद से इनकार कर रही है। उनका कहना है कि जीआरपी से सूचना मिलने के बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे गये थे। इसके बाद भाटापारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भेज दिया.


तड़के मोबाइल से पहचान की जा सकी

मंगलवार की सुबह 3-3.30 बजे पास में मिले मोबाइल से मोनिका की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव घरवालो को सौंप दिया गया। मोनिका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसका भाई और मां रहते हैं। मोनिका ने ग्रेजुएशन किया था। हादसे के बाद से उनके परिवार की हालत खराब है।



मोनिका के भाई मुकेश ने बताया कि उनकी बहन इंटरव्यू देकर लौट रही थी. इस बीच आशंका जताई जा रही है कि वह गेट के पास खड़ी होकर मोबाइल पर बात कर रही होगी। बारिश के कारण उसका पैर फिसला होगा और वह नीचे गिर गयी होगी। हालांकि पुलिस को अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या कुछ और वहीं सेल्फी भी हादसे का कारण हो सकता हैं।