मानव शरीर को नोचता रहा था मगरमच्छ, नदी के किनारे बस खड़े देखते रहे लोग,

BHILAI ki Patrika, गुजरात के वडोदरा से एक दुखद खबर सामने आई है। इधर ढाढर नदी में करीब दो घंटे तक एक मगरमच्छ मानव शरीर को नोचकर खाता रहा और लोग नदी किनारे खड़े रहकर बस देखते रह गए। इसके बाद मगरमच्छ ने शव को खींचकर पानी में ले कर चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


दरअसल, वडोदरा के पास विश्वामित्री नदी और ढाढर नदी में मगरमच्छों की बड़ी संख्या है। कभी-कभी मगरमच्छ नदी से निकलकर शहर की ओर आ जाते हैं।  कई बार घरों के बगीचों में मगरमच्छ भी देखे गए हैं।

लोगों का कहना है कि इस बार मगरमच्छ ने एक शख्स को अपने मुंह में पकड़ कर ले गया। घटना की सूचना मिलते ही कई लोग नदी के किनारे पहुंचे लेकिन वे कुछ नहीं कर सके, बस इस घटना का चश्मदीद दर्शक बने रहे।


स्थानीय लोगों के मुताबिक मगरमच्छ द्वारा मारे गए लड़के की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। उसका नाम इमरान दीवान था। मृतक के भाई जावेद ने सोमवार को बताया कि इमरान एक दरगाह पर गया था। यह दरगाह नदी के तट पर स्थित है।

 

मुझे लगता है कि इमरान का पैर फिसल गया होगा और वह नदी के किनारे गिर गया होगा। कई घंटे तक उसकी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। बाद में उसका शव अलग-अलग टुकड़ों में मिला। उसके हाथ-पैर नहीं मिले। अवश्य ही वह किसी मगरमच्छ का शिकार हुआ होगा।


वडोदरा की विश्वामित्री नदी में लगभग 200 छोटे और बड़े मिलाकर मगरमच्छ हैं। यह नदी शहर के बीचों बीच से निकलती है, जिसके कारण कभी-कभी मगरमच्छ लोगों के घरों में घुस जाते हैं। सड़कों पर मगरमच्छों को देखना आम बात है, खासकर मानसून के मौसम में।  इससे स्थानीय लोगों में हमेशा एक अजीब सा डर बना रहता है।