Bhilai ki Patrika, भिलाई में कल सुबह 8:30 बजे सुभाष चौक,केम्प-1 प्रगति नगर में “जय श्री राम” बोलने पर न्यूज़ पेपर बांटने वाले हाॅकर सुखदेव चौरागडे पर रॉड से जानलेवा हमला हुआ। अपनी रोज की आदत अनुसार सभी से जय श्री राम का अभिवादन करने वाले सुखदेव पर विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर रॉड से वार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित हाॅकर सुखदेव चौरागडे पिछले 33 वर्षों से न्यूज़ पेपर बांटने का काम कर रहे हैं रोज की तरह वह सभी से जय श्री राम का अभिवादन कर पेपर बांट रहे थे तभी वहाँ रहने वाले विशेष समुदाय के व्यक्ति ने इसका विरोध कर कहा तुमको मना किया गया है फिर भी तुम अपने भगवान का नाम क्यो ले रहे हो।
अभी तुमको बताता हूँ बोलकर वह राॅड ले आया व उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके सिर पर चोटे आयी है। हमला करने वाले मुस्लिम व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित सुखदेव का कहना है कि लगभग 1 साल पहले हमलावर की पत्नी ने भी उसको कहा था कि यहाँ पर अपने भगवान का नाम नही लेना पर हिन्दू राष्ट्र मे हिन्दू होकर अपने भगवान का नाम लेना कोई गलत बात है क्या ?विशेष समुदाय के द्वारा हिन्दुओ को दबाया जा रहा हैं जो गलत है।
जिसके विरोध में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा थाना छावनी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
हमलावर पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई , मांग पूरी न होने पर इसके विरुद्ध थाने का घेराव करने की बात कही गयी है।
इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित यादव ,अवतार गिल,भाजपा केंप मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के साथ ही कई विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



