पति की दो पत्नी थी:तीसरी प्रेमिका के साथ मिलकर पहली पत्नी को घर लाने ,दूसरे पत्नी की हत्या....

Bhilai ki Patrika, दो दिन पहले शहर के हैबतराव मार्ग में रहने वाले नवविवाहिता की 2 दिन पहले संदिग्ध मौत के मामले में अगले दिन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार शाम को यह खुलासा किया।


 महिला को उसके पति की प्रेमिका व उसकी दोस्त ने हाथ और दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस साजिश में महिला का पति भी शामिल था। तीनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला मध्यप्रदेश के देवास का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजू उर्फ ​​रानी मालवीय मूल रूप से सीहोर जिले की रहने वाली है और देवास में पढ़ाई व जाॅब करती थी। उसका बबलू उर्फ ​​नर सिंह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो पहले से शादीशुदा है। कुछ महीने पहले बबलू ने रानी से भी शादी कर ली थी।

टीआई एमएम परमार के मुताबिक, बबलू का सर्राफा दुकान में काम करने वाली रितु चौहान नाम की एक अन्य महिला से भी अफेयर चल रहा है। रानी से शादी के बाद बबलू की पहली पत्नी और उसका परिवार उससे नाराज था, जिससे बबलू भी परेशान था।


तो रानी को रास्ते से हटाने के लिए बबलू ने अपनी प्रेमिका रितु की मदद ली, रितु अपनी एक अन्य दोस्त प्रियंका कुशवाहा के साथ रानी के घर पहुंची और दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में दोनों वहां से चले गए। इसके बाद बबलू ने पुलिस को रानी के बेहोश होने की झूठी सूचना दी। 


सोमवार को पीएम की शॉर्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी गयी और तीनों आरोपियों बबलू, रितु और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त दुपट्टा और तकिया बरामद कर लिया गया है।