भिलाई की पत्रिका: रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज ही इस बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया है। ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके और इस लाभ की श्रेणी में जिले के 4 युवाओं का चयन किया गया तथा मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति आदेश भी प्राप्त किया गया।
जिससे चारों युवाओं में अपने भविष्य को लेकर आशा की किरण दिख रही थी और वे सभी भी काफी खुश लग रहे थे। सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ते की राशि ढाई हजार रुपए दी जा रही है।
इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय में किया गया। इन चारों युवाओं के नाम है पूजा चंद्रवंशी, मुकेश्वरी, कुणाल साहू और दीपक जिनमें पूजा बीएड की छात्रा है, मुकेश वरी एथलीट है और फिजिकल एजुकेशन के लिए फिट होना जरूरी है इसलिए उन्हें इस बेरोजगारी भत्ते की सख्त आवश्यकता थी,।
कुणाल साहू कंप्यूटर फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं जिससे कि उन्हें भी इस राशि का लाभ मिलेगा तथा दीपक साहू अपने सिविल सर्विस के एग्जाम के लिए इससे पुस्तके ले सकते हैं ।
चारों युवा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए गए स्वीकृति आदेश को लेकर काफी खुश हैं और उनका कहना है कि इस राशि द्वारा प्रदेश के युवाओं को उनके पढ़ाई लिखाई के कामों में बहुत मदद मिलेगी उन्होंने भूपेश सरकार का बहुत आभार जताया है।
