भाई बहन के सामने ही छोटी बहन व पिता की डूबने से मौत,मछली पकड़ने तालाब गए थे.....


भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर अंतर्गत आने वाले उदयपुर क्षेत्र के जरहाड़ीह में  कल गुरुवार को तालाब में मछली पकड़ने गए व्यक्ति 45 वर्ष व उसकी 6 साल की पुत्री की तालाब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जराहाडी निवासी 45 वर्षीय रामू तालाब के पास ही रहा करता था जहां उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है वह अपने 4 बच्चों के साथ तलाब स्थित झोपड़ी में रहा करता था।


घटना के दिन वह अपने तीनों बच्चों के साथ तलाब में मछली पकड़ने गया हुआ था जहां अपने उसने बेटा और बेटी को तालाब के किनारे रहने को कहा व अपनी 6 वर्षीय पुत्री कांची को लेकर वह तालाब में मछली पकड़ रहा था मछली पकड़ने के बाद वह मछली लेकर बेटी को कंधे में बैठाकर तलाब पार करने लगा। जिससे तलाब में कीचड़ होने की वजह से उसका पैर कीचड़ में फंस गया और वह तालाब में डूब गया इस घटना के समय उसके दोनों बच्चे तालाब के किनारे से अपने पिता व बहन को डूबते हुए देख रहे थे बताया जा रहा है कि उन्होंने मदद के लिए शोर भी मचाया था पर वहां कोई नहीं था। उन्होंने जाकर गांव में यह बात बताई आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया।


 तब NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर पिता पुत्री की शव की तलाशी करने लगी परंतु अंधेरा हो जाने की वजह से इन दोनों की लाश नहीं मिल पाई दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह आधे घंटे के भीतर ही दोनों के शव तालाब से बाहर निकाले गए घटना के बाद मृतक का एक बेटा जो नाबालिक है ईटा भट्टी में काम करने गया हुआ था इस घटना के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि मां पहले ही छोड़कर जा चुकी है और अब पिता का भी साया चला गया परिवार में 3 बच्चे बच्चे हुए हैं जिनका भविष्य अंधेरे में है।