भिलाई की पत्रिका: भिलाई स्तिथ सुपेला फ्लाईओवर का आज बिना किसी औपचारिकता के लोकार्पण हो गया।
जिससे आम जन को यातायात का लाभ मिल पाएगा। बता दे की इस फ्लाई ओवर का निर्माण 2019 से शुरू हुआ था जिसे 2021 में पूरा किया जाना था। जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है।
लेकिन कॉरोना काल व सरकारी सिस्टम के ढीले ढाले रवैए के चलते इस समय पर पूरा नहीं किया जा सका। लेकिन आज शुक्रवार को इसका लोकार्पण कर दिया गया जिससे यहां से गुजरने वाले 50,000 वाहनों को इसका लाभ मिलेगा एवं दुर्घटना से बचाव की गुंजाइश है।
