भिलाई की पत्रिका: छत्तीसगढ़ के भिलाई में लूट की घटना आम बात हो गई है।ऐसे ही एक मामले में आरोपियों ने सीधे व सरल लोगों को लोन का लालच देकर अपने बातों में फंसाकर लाखो रुपए की रकम ऐंठ लिए।बाद में जब लोगों को इस बारे में पता चला तब उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले है व आठ माह पहले इन्होंने यहां आकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर पैसे वसूला।इसके लिए आरोपियों ने बाकायदा फिन आर्बिट फाइनेंस कंपनी नाम से चौहान पार्क जुनवानी रोड में अपना ऑफिस खोल रखा था। जहां ये लोगों को कम दस्तवेज होने के बाद भी लोन दिलाने का वादा करते थे।
इन्हीं सब बातो में आकर लोग आरोपियों के पास पैसा जमा करने लगे पर जब बाद में लोन नहीं मिला तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ।इसके बाद आरोपी भी भागने के फिराक में थे जिन्हें पुलिस ने तत्परता दिखते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
