भिलाई की पत्रिका न्यूज़: डोंगरगांव जैसे-जैसे राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी में गति देखने को मिल रही है| जिले की सबसे हाईप्रोफाइल सीटों में से एक डोंगरगांव विधानसभा मुख्यालय पर भले ही चुनावी सरगर्मी पिछले चुनाव जितनी नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, विधानसभा क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों का आगमन भी शुरू हो रहा है|
कांग्रेस के किसी बड़े स्टार
प्रचारक के आने की अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है, लेकिन बीजेपी की ओर से उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावित जानकारी सामने आई है|भाजपा
प्रत्याशी के चुनाव संचालक नीलू शर्मा ने बताया कि अभी केवल प्रारंभिक जानकारी
प्राप्त हुई है|उसी हिसाब तैयारिया शुरू कर दी गयी है पर राज्य में अन्य जगह पर भी
सभा व जनसंपर्क के कार्यक्रम की वजह से रोड शो और संक्षिप्त सभा की जानकारी सामने
आई है |जिसकी तैयारी की जा रही है|
शर्मा ने कहा कि योगी
जी दो नवंबर को डोगरगांव आ सकते हैं|उनके साथ प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और
अधिकारियों के भी पहुंचने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि डोगरगांव विधानसभा
क्षेत्र के विस्तार को देखते हुए एलबी नगर क्षेत्र में एक-दो स्टार प्रचारकों के
कार्यक्रम की योजना बनाई जा रही है, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जल्द ही जारी की जाएगी|

