भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर, महादेव एप में सट्टे द्वारा जल्द पैसे कमाने के लालच में लोग इसके गिरफ्त में फंसते जा रहे है तथा उन्हें जरा भी मौका मिलने पर कुछ भी करने को भी तैयार हो जा रहे है|ऐसे ही एक मामले में आरोपी ने अपने ही परिचित व्यक्ति के बैंक अकाउंट का उपयोग उसे बिना बताये महादेव एप में लेनदेन के लिए कर रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है|गिरफ्तार सट्टेबाजों के पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक पासबुक, चार एटीएम कार्ड, एक चेक बुक, दो सिम कार्ड आदि बरामद किये गये हैं. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और छत्तीसगढ़ जुआ निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है|
आजाद
चौक पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन वेटिंग ऐप महादेव के संचालन में पैसे के लेनदेन के
लिए बैंक खाते खोलने की सुविधा देने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया। इस मामले में
मुख्य आरोपी देवेश सिंह चौहान पर लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है वह लोगो आपने
झांसे में लेकर बिना उनको बताये बैंक अकाउंट खोल कर खाताधारक की जानकारी के बिना
खाते से प्रतिदिन अपने साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये का सट्टा लेनदेन कर रहा था|
दरअसल आमापारा निवासी दुर्गेश जयसवाल ने आजाद चौक थाने में शिकायत
दर्ज कराई थी कि भिलाई के सुपेला रहवासी देवेश सिंह चौहान ने सरकारी दफ्तरों में
सीसीटीवी कैमरे लगाने का टेंडर लेकर धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने की पेशकश कर व दस
प्रतिशत कमीशन का लालच देकर दुर्गेश के नाम से यश बैंक सिविल लाइन में खाता
खुलवाया गया और फिर महादेव एप से उस खाते में सट्टे के पैसों का लेनदेन होने लगा।
जब इसकी जानकारी दुर्गेश को हुई और उसने विरोध किया तो देवेश ने लाभ देने से साफ
इंकार कर दिया।
मामले के पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद दुर्ग
जिले के सुपेला, भिलाई 111 शीतलापारा आर्य नगर कोहका निवासी देवेश सिंह चौहान(24) समेत महादेव एप सट्टेबाजी गिरोह से जुड़े संतराबाड़ी, मोहननगर के शैलेंद्र सिंग उर्फ सन्नी(31), सेक्टर छह कोतवाली भिलाई के सियोन पाल(22), इंद्रावतीनगर, कोहका थाना सुपेला
के रामकृपाल साहू(34), सेक्टर-6,B मार्केट भिलाई के हरीश वर्मा(30) और
गौरला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम रटगा निवासी कौशल प्रसाद लहरे(24) को गिरफ्तार कर लिया।

