प्रेमी से शादी करने बांग्लादेश की शादीशुदा लड़की सीमा हैदर की तरह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत आई,पुलिस ने गिरफ्तार किया.....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:अगरतला ,कहते है जब इंसान प्यार में होता है तो वह सब भूल जाता है और अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरता है|ऐसे ही मामले में अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाली एक बांग्लादेशी महिला को उत्तरी त्रिपुरा जिले के धरमनगर में अवैध प्रवेश के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि धरमनगर उपमंडल के फूलबाड़ी में आयुर्वेदिक दवा विक्रेता नूर जलाल (34) का कुछ दिन के अंतराल में बांग्लादेश के मौलवी बाजार में  आना जाना थे। इसी बीच शादीशुदा नूर गांव की ही 24 साल की शादीशुदा महिला फातिमा नुसरत के साथ उसके प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गया|  



धरमनगर उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) देबाशीष साहा ने बताया की  'इसी बीच, फातिमा नुसरत नाम की एक महिला को नूर से प्यार हो गया और लगभग 15 दिन पहले वह उससे शादी करने गैर कानूनी तौर पर धरमनगर पहुंच गयी|

उन्होंने कहा, 'नूर और फातिमा दोनों फुलबाड़ी में रह रहे थे. हाल ही में हमें एक बांग्लादेशी महिला के बारे में जानकारी मिली और उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है लेकिन नूर फरार हो गया है पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है| ये मामला सीमा और सचिन वाले मामले की तरह लग रही है|