दुर्ग में व्यापारी के सूने घर में चोरी, 15 लाख की चोरी......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़:मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक घर में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात आरोपियों ने 12 लाख रुपए के आभूषण और 3 लाख रुपए नकद चुरा लिए। आरोपी घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आया है. इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना के समय सभी लोग घर से बाहर गए हुए थे जिसका फायदा चोरो ने उठा लिया|



प्राप्त जानकारीके मुताबिक सिकोला भाठा दुर्ग निवासी शिकायतकर्ता किशोर गर्ग की घर पर ही गर्ग इंटरप्राइजेस नाम की दुकान संचालित करते है शनिवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजनांदगांव गये हुए थे और वे सभी शनिवार की रात वहीँ रुक गए रविवार की सुबह वापस लौटे तो उसे अपने घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला इसके बाद उन्होंने तुरंत घर के अंदर रखे अलमारी को चेक किया लाकर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी रुपये गायब थे साथ ही उनकी घर से ही लगी हुई दुकान भी है जिसके पैसे भी घर पर ही रखे हुये थे चोरो के द्वारा कुल मिलाकर 15 लाख की चोरी की गयी है|

पीड़ित ने बताया की चोरी हुए गहने उन्होंने अपनी बेटी के शादी के लिए बना के रखे हुए थे|पुलिस ने घर के बहार लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पहचान कर ली है| पुलिस के द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है|