17 साल की नाबालिग को घर से उठा के कार में ले गए बदमाश, लड़की का अभी तक कोई पता नहीं......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के अजमेर में  घर पर अकेली थी, को जबरदस्ती कार में बिठाया गया। लड़की के पिता ने चार-पांच लोगों पर घर से 80 हजार रुपये चोरी करने का भी आरोप लगाया है|इस घटना की जांच सरवाड थाना पुलिस कर रही है|



सरवाड़ के संपला गेट क्षेत्र रहवासी एक पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी अचानक अजमेर निवासी नीरज बीर और चार-पांच अन्य लोग कार से उसके घर आ धमके। बाद में वे उसे बहला फुसला कर जबरन कार में डालकर ले गए। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में उसे सूचना दी| उन्होंने बताया कि नीरज और गोविंद उसे ले गए और कपास और भैंस बेचने के लिए घर में रखे करीब 80 हजार रुपये भी ले गए। पता चला घर आये लोग बदमाश किस्म के है |पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की। अभी तक नाबालिग लड़की का कोई सुराग नहीं मेल पाया है|