26 साल के विकलांग युवक ने सरकारी कुंए में कूदकर की आत्महत्या.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़: छ.ग के राजनांदगाव के बीएनसी मिल वार्ड व्ययाम शाळा के पास बने सरकारी कुंए में आज 11-12 बजे के आस पास 26 साल के विकलांग युवक ने कूदकर आत्महत्या कर ली| युवक अचानक ही आकर कुएं में कूद गया जिससे लोग सकते में आ गए| आनन् फानन में पुलिस को सूचित किया गया जहां काफी मुश्किलों के बाद युवक को कुएं के बाहर निकाला गया|

उसे पेंड्री के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया जहां जाँच के बाद डाक्टारो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया| पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान करन मारकंडे पिता संतराम मारकंडे (26 साल) के तौर पर की गयी है| जो सिटी से करीब 5 किलोमीटर दूर लिटिया गाँव का निवासी था| घटना स्थल के पास से बरामद आधार कार्ड के माध्यम से युवक की शिनाख्त हो पाई| आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut