भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में पुलिस ने देह व्यापार का कारोबार करने वालो पर कार्रवाई की है|एसडीओपी चांपा के नेतृत्व में पुलिस ने शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के समीप एक मकान में छापा मारा तो वहां का सेक्स रैकेट अड्डा मिला। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में तीन महिलाओं और दो पुरुषों के साथ ही रैकेट की संचालिका को भी गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस को घटनास्थल पर आपत्तिजनक सामग्रियां भी मिलीं है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ के ईश्वर साहू सरसींवा और बलौदाबाजार के चूड़ामणि मानिकपुरी के खिलाफ धारा 3.4.5 और अनैतिक कृत्य में लिप्त व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अंतर्गत केस पंजीबद्ध किया है।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

.jpg)