भिलाई की पत्रिका न्यूज़:भिलाई के स्मृति नगर में अज्ञात चोर ने सराफा व्यवसायी के सूने मकान का ताला तोड़कर 30 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये| पूरा परिवार एक शादी में दुर्ग गया हुआ था, तभी चोरों ने उनके घर को टारगेट कर घटना को अंजाम दिया |
स्मृति नगर चौकी पुलिस के अनुसार त्रिवेणी नगर निवासी 53 वर्षीय सराफा कारोबारी अनय कुमार सांगाणी 22 नवंबर को सुबह 8 बजे शिवनाथ नदी पर रोमन पार्क में अपने परिवार के साथ एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
24 नवंबर को जब वह सुबह 11:50 बजे घर लौटे तब उन्होंने देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ है और सभी कमरों के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया था. घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
घर के दूसरे लॉकर में 8 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 2 सोने के हार, 1 सोने का मंगलसूत्र, 2 जोड़ी सोने की बालियां, 2 सोने के कंगन, 2 सोने की चेन, 5 सोने की अंगूठियां और 3 जोड़ी हीरे के टॉप्स रखे हुए थे। एक हीरे की अंगूठी, चांदी की कटलरी और लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। इस रिपोर्ट के बाद पूरे मामले की पुलिस जांच शुरू कर आरोपियों का पता करने में जुट चुकी है|

