भिलाई की पत्रिका न्यूज़:दंतेवाड़ा के भांसी थाना क्षेत्र से २ किलोमीटर दूर मुख्य सड़क पर रात करीब दो बजे नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कैंप कार्यालय पर हमला बोल दिया और 14 गाड़ियों में आग लगा दी. रात 2 से 3 बजे के बीच 50 से ज्यादा नक्सलियों ने चौकीदार को कनपटी के पास बंदूक रख कर उसे बंधक बना लिया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया|
नक्सलियों ने काम बंद करने की भी धमकी दी| वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नक्सली आगजनी की घटना को अंजाम देकर भाग गए।
बंधक बनाए गए चौकीदार बुधराम मरकाम से मरकाम से शुरुआती पूछताछ में पुलिस को दिए बयान में उसने यह बताया की रात करीब 2 से 3 बजे के आसपास 50 से ज्यादा नक्सली हथियार से लैस होकर डामर प्लांट पहुंचे और उन्होंने उसे डराया धमकाया साथ ही बंदूक की नोक पर उसे बंधक बना लिया।
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut
उसके बाद उन्होंने वहां खड़े वाहनों के डीजल टैंक को फोड़ दिया और वहीं मौजूद 14 वाहनों में आग लगा दी। जिनमे हाईवे ,जेसीबी, मिक्सर मशीन इत्यादि थे ।और वे मौके से भाग गए पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दे कि नक्सली नहीं चाहते कि सड़क निर्माण का कार्य हो इसलिए सरकार द्वारा की जा किया जा रहे सड़क परियोजना को ध्वस्त करना चाहते हैं।

