भिलाई की पत्रिका न्यूज़: छ.ग के अंबिकापुर से एक घटना प्रकाश में आई जहां प्रसव के लिए अस्पताल आई महिला की संदेहास्पद तरीके से मौत हो गयी|प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के गौर ग्राम की रहने वाली महिला को प्रसव के लिए अंबिकापुर मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया|
प्रसव के 7 घंटे के बाद मृतक महिला अचानक से अस्पताल
से गायब हो गयी|काफी खोजबीन के बाद महिला को गाँधी चौक दुर्गा मंदिर के पास मृत
अवस्था में पाया गया है|परिजनों का आरोप है की अस्पताल प्रबन्धन की लापरवाही की
वजह से महिला की मृत्यु हुई है| पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है|
https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

.jpg)