गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी हॉस्टल के बाथरूम में नहाती हुई लडकियों के विडियो, फोटो,गीजर में लगाया था हिडन कैमरा, दोनों गिरफ्तार.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां चंडीगढ़ में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में एक छिपा हुआ कैमरा पाया गया है । इसमें सामने आया कि लडकियों की नहाते हुए निजी विडियो व चोरी-छिपे फोटो खींची गई थी। इस पूरी घटना के लिए हॉस्टल की लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया गया है| पूरी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की गई और आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है| 

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना चंडीगढ़ के सेक्टर - 22 की है, जहां एक लड़की ने नहाते हुए बाथरूम में हिडन कैमरा देखा जो बाथरूम में लगे गीजर में छिपा हुआ था| जब लड़की ने उसे देखा तो पूरे होस्टल में हंगामा मच गया। हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत पूरी घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. लड़कियों ने छात्रावास में रहने वाली लड़की पर अन्य लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाने और उन्हें अपने प्रेमी को भेजने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत लड़की के कैमरे और मोबाइल फोन को सीएफएसएल प्रयोगशाला में भेज दिया, जहां उनकी गहन जांच की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354सी, 509 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे|  

https://chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut