डेयरी वर्कर को महिला ने किया ब्लैकमेल,युवक ने की आत्महत्या.....

भिलाई की पत्रिका:अमरोहा (यू.पी.) दूध डेयरी पर काम करने वाले मुरादाबाद के एक युवक को एक महिला ने पहेले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर मिलने के बहाने घर बुलाकर अश्लील वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। पैसे लूटने से परेशान युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के तीन महीने बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में शिकायत दर्ज कर पुलिस को मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है|




प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव चक कोहनक निवासी किसान छत्रपाल सिंह का बेटा शिवम डिडौली क्षेत्र के गांव में संचालित एक डेयरी पर नौकरी करता था महिला उसी गाँव की रहने वाली है वहीँ वह महिला दूध लेने आया करती थी बताया जा रहा है की महिला पहेले से ही शादी शुदा है और उसने मृतक शिवम को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर उसे अपने घर बुलाया तथा उसे साथ आपत्तिजनक हालत में विडियो व फोटो खींच लिए उसे बाद से ही वह उसे पैसो के लिए परेशान करने लगी व् डिमांड पूरी न करने पर विडियो वायरल करने की धमकी देने लगी|जिससे युवक ने तंग आकर आत्महत्या कर ली|